फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा की सुनवाई 15 फरवरी को

Tue, 30 Nov 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया है, जिसकी सुनवाई मथुरा की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारत हिंदू महासभा की श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में सुनवाई अब 15 फरवरी को होगी। महासभा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया है। इस जमीन पर शाही ईदगाह मौजूद है। उधर, महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छह दिसंबर को जलाभिषेक की घोषणा की है। 

विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन के लिए अदालत में दावा दाखिल किया है। 29 नवंबर को दावे की सुनवाई कर रही सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में शाही ईदगाह पक्ष को नोटिस जारी हुए थे। सोमवार को विपक्षी अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने सुनवाई की तारीख 15 फरवरी तय कर दी है। वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अदालत में विपक्ष के हाजिर न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। छह दिसंबर को जलाभिषेक के मुद्दे पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी की ओर से ही समय पर निर्णय लिया जाएगा। महासभा की ओर सेअगले कदम की जानकारी दी जाएगी। न्यायालय में उनके साथ जिलाध्यक्ष छाया गौतम, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष ऋषि कुमार, जिला सचिव संजीव बाबा, जिला उपाध्यक्ष निरंजन गूजर, जिला सचिव आशु दीक्षित, एडवोकेट एलके गौतम, एडवोकेट दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्म भूमि प्रकरण: मुक्ति आंदोलन समिति की मांग...शाही ईदगाह में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोका जाए
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें