फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण : कोर्ट कमीशन की मांग के प्रार्थना पत्र पर 12 जुलाई का है सुनवाई

Fri, 08 Jul 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने जिला जज की अदालत में कोर्ट कमीशन बनाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर 12 जुलाई को सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कोर्ट में अधिवक्ता कमीशन की मांग की थी। जिला जज की अदालत में दाखिल किए गए रिवीजन पर आठ जुलाई सुनवाई होनी थी। अब इस मामले में 12 जुलाई सुनवाई होनी है। 

 

बता दें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सीनियर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने 13 मई 2022 को ईदगाह के सर्वे के लिए अधिवक्ता कमीशन नियुक्त करने की मांग की गई थी लेकिन कमीशन नियुक्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि प्रतिवादीगण ईदगाह के पदाधिकारीगण ईदगाह में मौजूद साक्ष्यों को नष्ट कर सकते हैं। इसलिए उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रतिदिन ईदगाह में जाने की अनुमति प्रदान की जाए। आगे ये भी कहा कि ईदगाह के स्थान पर असल गर्भगृह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें