फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा के केस में एक जुलाई को होगी सुनवाई

Wed, 04 May 2022 07:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में दिनेश शर्मा ने वाद दायर कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह को हटाकर पूरी जमीन ठाकुर केशवदेव को सौंपने की मांग की है। इसी मामले में बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा द्वारा अदालत में दायर किए गए वाद में एक जुलाई को सुनवाई तय की गई है। बुधवार को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय की अदालत में इस केस की सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि नियत की है।  

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड और शाही ईदगाह मस्जिद से संबंधित अधिवक्ता अदालत में मौजूद रहे। केस के वादी दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अदालत से समय मांगा है। जिसका उन्होंने विरोध करते हुए अदालत से अमीन रिपोर्ट मंगाने की अपील की। अदालत अब एक जुलाई को इस केस में सुनवाई करेगी। उधर, शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि दो पक्षों को नोटिस तामील नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें