फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रेया ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
श्रेया रावत
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी की होनहार खिलाड़ी श्रेया रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन किया है। गुजरात में 29 मई से 2 जून तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग एवं पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में श्रेया ने रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में श्रेया ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बेहतरीन तकनीक, मजबूत पकड़ और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए एक के बाद एक मुकाबलों में सफलता हासिल कर फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, फाइनल में उन्हें हार मिली, जिससे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
श्रेया रावत की इस उपलब्धि पर स्टेडियम के कोच हरदीप सिंह हीरा ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगरा और देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें