फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी मेले की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
श्रीदेवी मेला पंडाल के बाहर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी की तैयारी जोरों पर हैं। परिसर में रंगरोगन के साथ ही अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने आयोजन स्थल पर पहुचंकर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिसर की चारदीवारी पर जन कल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता से संबंधित बेहद आकर्षक स्लोगन लिखवाए गए हैं। मुख्य द्वार पर भव्यता प्रदान करने के उद्देश्य से मैनपुरी का बोर्ड लगवाया गया है।
इसका जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पत्नी अल्पना प्रकाश के साथ लोकार्पण भी किया। परिसर में साफ-सफाई का कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मीना बाजार मेले में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें