फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दम, जीते 12 पदक

विज्ञापन
पदक विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। गाजियाबाद में 3 मई को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में देशभर के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीते। टीम के कोच निर्मल गोस्वामी एवं टीम प्रबंधक पारस कुशवाह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेताओं में वियोम दीक्षित, रेयांश राठौड़, दिव्यांशी कुमारी और दीती गुप्ता शामिल रहे। वहीं रजत पदक कुशाग्र शर्मा, विराट राठौड़, प्राप्ति गुप्ता और युवराज ने हासिल किए। कांस्य पदक अर्पिता राठौड़, लवली कुशवाह, वन्या वांजनी और अंशिका कुशवाह ने जीता।
टीम कोच निर्मल गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ी आर्य समाज ताजगंज एवं आर्य समाज विभव नगर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आर्य समाज विभव नगर के प्रधान अरविंद मेहता, रमाकांत श्रीवास्तव और राकेश तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें