आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा सीए माह मना रही है। इसके तहत सोमवार को सीए स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस का आयोजन किया गया। दयालबाग स्थित खेलगांव के मैदान पर पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने पसीना बहाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजे महेश चंद्र और एडीजे विकास गोयल ने किया। शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने कहा कि पहला मैच जूनियर इलेवन बनाम सीनियर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें सीनियर इलेवन की टीम ने 7-0 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सीनियर टीम के प्रशांत शर्मा ने सर्वाधिक चार, उदित बंसल ने दो गोल दागे। सचिव सीए सचिन बुबना ने बताया कि दौड़ के बालक वर्ग अंडर-6 में वेदांत प्रथम और तृज्ञा जैन द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-12 बालक वर्ग में अध्विक मिश्रा प्रथम और प्रभूत द्वितीय रहे। बालिका अंडर-12 वर्ग में अक्षिता प्रथम और शानवी द्वितीय रहीं।
पुरुष वर्ग अंडर-40 में मोहित प्रथम और तुषार द्वितीय रहे। पुरुष 40 प्लस वर्ग में रोहित दुआ प्रथम और गौरव द्वितीय रहे। महिला वर्ग दौड़ में साक्षी प्रथम और मानस्वी द्वितीय रहीं। कपल रिले रेस में मानस्वी व रोहित की जोड़ी प्रथम और प्रियंका व मोहित द्वितीय रहे। टग ऑफ वार (रस्साकशी) में महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताबी जीत हासिल की।
इस दौरान सिकासा अध्यक्ष अंकित मित्तल, प्रशांत शर्मा, प्रवीण भोजवानी, विनीत कालरा, हर्ष अग्रवाल, गौरव मल्होत्रा, विश्वेंद्र सिंह, दीप्ति, संध्या, सुशांत, विवेक, आशीष, प्रणव सुमानी आदि मौजूद रहे।