फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेंस लीग में 9 पैरा और थ्राइव फुटबाल अकादमी की रोमांचक जीत

Tue, 30 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फुटबाल की विजेता टीमें
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मेंस फुटबाल लीग के दूसरे दिन सोमवार को जबरदस्त रोमांच दिखा। खिलाड़ियों ने अपने शानदार ड्रिबलिंग और पासिंग से दर्शकों को मुग्ध किया। इसमें 9 पैरा ने मथुरा को और दूसरे मैच में थ्राइव ने यूनाइटेड एफसी को हरा दिया।
विज्ञापन

आगरा रीजन फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष दानवीर सिंह परमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने किया। पहला मैच 9 पैरा और केआर फुटबाल क्लब, मथुरा के बीच खेला गया। 9 पैरा ने मथुरा की टीम को 3-2 से शिकस्त दी। 9 पैरा की ओर से साई कुमार, पी गोरांग और एम आंबेडकर ने 1-1 गोल किया। वहीं, मथुरा की ओर से रोहित नेगी और तुषार ने 1-1 गोल किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
दूसरे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत रहे। मुकाबले में थ्राइव फुटबाल अकादमी ने यूनाइटेड एफसी पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। थ्राइव की ओर से अनंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। इसके बाद प्रिंस ने तीसरा और यशराज ने चौथा गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। दोनों मैचों की अध्यक्षता डीएफए. आगरा रीजन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच दोपहर 2:30 बजे से सनराइज फुटबाल क्लब, आगरा बनाम केआर फुटबाल क्लब, मथुरा और दूसरा मैच शाम 4:30 बजे आगरा फुटबाल अकादमी बनाम थ्राइव फुटबाल अकादमी के मध्य खेला जाएगा। रेफरी मनोहर सिंह चाहर, योगेश वर्मा, बाबर खान, अक्षय सिंह रहे। व्यवस्थाओं को अर्चना सिंह, उर्वशी, श्रुति, यशोदा, किरण और इलमा ने देखी। इस दौरान राजेश कुलश्रेष्ठ, चंद्र प्रकाश सिंह, जोगेंद्र सिंह चौहान, आदित्य, प्रमोद कश्यप, वीरेंद्र सिंह चौहान, मनोहर लाल, अन्नू कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें