दो घंटे में 3500 ने कराई बुकिंग
टीकाकरण के लिए स्लॉट खुलने के दो घंटे में ही 18 से 44 साल के 3500 लोगों ने बुकिंग करा दी। इस दौरान सर्वर की भी दिक्कत रही।
25 हजार से 12 हजार पर आया टीकाकरण
बीते सोमवार से बिना पंजीकरण के टीकाकरण कराया जा रहा था। इससे रोजाना 25 हजार से अधिक लोगों को टीका लग रहा था। तीन दिन से वैक्सीन की डोज कम होने पर औसतन 12 हजार लोगों को ही टीका लग रहा है।
दो दिन से बूथ से लौट रही हूं
कमला नगर की निशी अग्रवाल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए दो दिन से बूथ पर जा रही हूं। वैक्सीन खत्म होने के कारण लग नहीं पा रही। तीसरी लहर से डर लग रहा है, ऐसे में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
एक घंटे कतार में खड़ी रही
दयालबाग की शिवानी चौधरी ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी बूथ पर गई। भीड़ अधिक थी। करीब एक घंटे कतार में लगी रही लेकिन मेरा नंबर आने तक डोज खत्म हो गई।