फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घने बाजार बाबूगंज में हुआ शॉर्ट सर्किट, सराफा की दुकान में लगी आग; लाखों का नुकसान

Fri, 16 Aug 2024 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

 घने बाजार बाबूगंज में  शॉर्ट सर्किट से सराफा की दुकान में आग लग गई। बीती रात को हुए इस हादसे की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर के घने बाजार बाबूगंज में एक सराफा कारोबारी की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कारोबारी के मुताबिक लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर की पुलिया गर्वी निवासी मनोज गुप्ता उर्फ़ बंटी की बाबूगंज में सराफा की दुकान है। इसमें बुधवार की रात विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जब तेजी से धुआं उठने लगा तो इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई। सूचना मिलते ही दुकान मलिक व कोतवाली नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकल को सूचना दी गई। तीन गाड़ी लेकर पहुंचे दमकल अधिकारियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी बनी रही।

दुकान स्वामी मनोज कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को दुकान बंद करके घर गए थे। रात के समय सूचना मिली कि आग लग गई है। दुकान में करीब साढ़े तीन लाख की नकदी सहित चांदी व सोने के आभूषण व मूर्तियां रखी हुईं थीं। शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है। अग्निशमन प्रभारी केतन सिंह ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर लेकर पहुंचे थे। पंपिंग करके आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें