फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में अतिक्रमण हटने से बढ़ेगी दुकानदारी, आगे आए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापार मंडल के नेताओं ने व्यापारियों से आह्वान किया है वे बाजारों से अपना अतिक्रमण हटाएं। जब ग्राहक आसानी से पहुंचेंगे तो दुकानदारी अच्छी होगी।
विज्ञापन

बैठक व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुरुद्र पल्तानी के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता सराफ ने की। दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। यह इसलिए आवश्यक है कि अतिक्रमण हटने से बाजार में आवागमन सामान्य होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने बाजारों को अतिक्रमण मुक्त, सुविधा युक्त और सुंदर बनाना होगा। क्योंकि ऑनलाइन कंपनियों के मकडजाल से दुकानदारी प्रभावित है। इसके लिए ग्राहक की सुगमता के बारे में सोचना होगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने भी व्यापारियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहक की सुविधा का ध्यान रखना होगा। इसलिए हर व्यापारी अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करे। बैठक में जिला महामंत्री विपुल गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष राहुल बिड़ला, राजकुमार जाखेटिया, विवेक वर्मा, नवीन वर्मा, सौरभ कुमार, आशीष केला, रानू माहेश्वरी, प्रसून गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें