फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

301 अपात्रों ने राशन कार्ड किए सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गरीबों के राशन को डकारने वाले अपात्रों को चिह्नित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में खलबली मचने लगी है। शनिवार को 301 और अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए, जिससे कार्ड सरेंडर करने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2029 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने अपात्रों के लिए कार्ड सरेंडर करने के लिए 20 मई तक का समय दिया था। इसके बाद से टीमों के द्वारा अपात्रों के चयन के लिए दस्तक देना शुरू कर दिया गया है। टीमों के द्वारा घर घर दस्तक देकर अपात्रों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए टीम को कार्डधारकों की सूची दी गई है। टीम के सदस्य निर्धारित मानकों के आधार पर कार्डधारक की पूरी जानकारी ली जा रही है। टीम को कार्ड सरेंडर करने के साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, तहसील स्तरीय कार्यालयों पर अपात्र कार्डधारक पहुंच कर अपने कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। डीएसओ केएन सिंह ने बताया कि अपात्रों के द्वारा लगातार अपने कार्ड सरेंडर किए जा रहे हैं। टीमें भी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर अपात्रों को चिह्नित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें