फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सुभाष बाजार में तोड़ी गईं नाले पर बनी दुकानें, मशीनें हुईं फेल; मजदूर लगाकर गिराया गया

Wed, 02 Sep 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दुकानों को सोमवार से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बुलडोजर और पोकलेन मशीन का बकेट दुकानों तक न पहुंच पाने के कारण इन्हे मशीनों से नहीं तोड़ा जा सका। मजदूरों की सहायता से दुकानों को गिराया गया। 
विज्ञापन
आगरा में तोड़ी नाले पर बनी दुकानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुभाष बाजार में बुधवार को नाले पर बनी तीन दुकानों को नगर निगम ने ध्वस्त करा दिया। एक दिन बुलडोजर, दूसरे दिन पोकलेन मशीन के फेल होने के बाद मजदूरों को लगाया गया, जिन्होंने बुधवार दोपहर में दुकान नंबर 5, 6 और 7 को तोड़ा। बीते माह मंटोला नाले पर बनी कपड़े की दुकान के ढह जाने से महिला गंगा देवी की नाले में गिरने से मौत हो गई थी। निगम ने नाले पर और इसके किनारे बनी 7 दुकानों को पहले ही नोटिस देकर खाली करा दिया था।
विज्ञापन


http://

नगर निगम टास्कफोर्स की टीम सुबह 10 बजे अवर अभियंता कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में पहुंची। दुकानों में भरे गत्ते और डिब्बे निकलवाए गए। बिजली कनेक्शन काटने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई जो शाम तक चली। दुकानों से गत्ते और डिब्बे के कचरे को निकलवाया गया। बिजली की लाइन को कटवाया गया। तब मजदूरों को तोड़फोड़ के लिए लगाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान संख्या 5, 6 और 7 पर ज्ञान चंद, कुलदीप और कमलजीत काबिज थे। इन दुकानों को सोमवार से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बुलडोजर और पोकलेन मशीन का बकेट दुकानों तक न पहुंच पाने के कारण इन्हे मशीनों से नहीं तोड़ा जा सका। मजदूरों की सहायता से दुकानों को गिराया गया। दुकान नंबर 4 पहले ही नाले में गिर चुकी है।

सात दुकानदारों को नोटिस
सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारे स्थित सभी सात दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। नाले के ऊपर स्थित दुकानों को खाली कराया जा चुका है। किनारे बनी दुकान संख्या 1, 2, 3 और 8 को भी खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। इन दुकानों पर सुशील कुमार, भूषण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और दामोमल काबिज हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें