बस स्टैंड परिसर में बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : संवाद
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड का पुनर्निर्माण कराया गया था। वर्ष 2017 में परिसर में चार दुकानें, दूसरी मंजिल पर दो कमर्शिलय हॉल बनवाए गए थे। दुकानों में कैंटीन, बुक स्टॉल, कैफे खुलने का प्रस्ताव था। कई साल बीत जाने के बाद भी इन दुकानों को किरायेदार नहीं मिल सके हैं।
करीब 8 साल बाद भी स्टैंड परिसर में बनी दुकानों और हॉल को किरायेदार न मिलने से दुकानों की बेकदरी हो रही है। दुकानों को किराये पर उठाने के लिए टैंडर प्रक्रिया अपानाई गई, लेकिन दुकानें परिसर के अंदर होने के कारण उन्हें किरायेदार नही मिल सके हैं।
इटावा स्थित आरएम कार्यालय से दुकानों को किराये पर देने की टेंडर प्रक्रिया होती है। कई बार प्रयास के बाद भी दुकानों और हॉल को किरायेदार नही मिल सके हैं। यात्री भीतर बैठना पसंद नहीं करते हैं, इसलिए दुकानों से आमदनी न होने के डर से लोग दुकानों को किराये पर नहीं लेना चाहते हैं। - संजीव कुमार, एआरएम, मैनपुरी
पलिया में अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास चल रहे कार्य के दौरान मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
पलिया में अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास चल रहे कार्य के दौरान मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक