फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवरात्रि पर्व में माता के शृंगार और पोशाक की हुई खरीदारी

विज्ञापन
फोटो26गंजडुंडवारा में दुर्गा माता की मूर्ति खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। बृहस्पतिवार से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। इसके चलते बुधवार को बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने माता के शृंगार, पोशाक, मूर्तियों और पूजा सामग्री की जमकर खरीददारी की। देर शाम तक दुकानों पर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

जहां एक ओर पीतल की मूर्तियां महंगी होने के कारण कम खरीदी जा रही हैं, वहीं श्रद्धालु मिट्टी की मूर्तियों को अधिक पसंद कर रहे हैं। नवरात्रि के पर्व के नजदीक आते ही पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है और बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से माता की चुनरी, श्रृंगार सामग्री और अन्य पूजा सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें