फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन की संवरेगी सूरत, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेबल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव

Fri, 21 Feb 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जयपुर इंटरसिटी के एसी कोच का डेमो देखते जीएम रेलवे राजीव चौधरी व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर विकसित करने की पूरी तैयारी है। यहां मल्टीलेबल पार्किंग, फूड प्लाजा ही नहीं बल्कि शापिंग कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी है। पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट ट्रेनें भी जल्द दौड़ेंगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बृहस्पतिवार को आगरा कैंट रेस्ट हाउस में बताया कि आगरा कैंट स्टेशन को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। यह आने वाले यात्री शॉपिंग, फूड प्लाजा का आनंद ले सकेंगे। 

आगरा को तेजस कब मिलेगी के सवाल पर उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल में तेजस जैसी एक सौ ट्रेनें चलाने की योजना है, क्योंकि खाली चलने पर भी तेजस से रेलवे को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन
महाप्रबंधक ने बताया कि तहसील रोड पर प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज को जल्द बनाए जाने के लिए काम शुरू किया गया है। बिल्लोचपुरा स्टेशन को शहर के प्रमुख स्टेशनों में शुमार किया जाएगा। 

इसके बाद उन्होंने बयाना से लेकर धौलपुर रेल खंड के वार्षिक निरीक्षण के बारे में जानकारी दी। कहा कि उन्होंने लोगों से सुझाव लिए हैं। कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर कमियां भी मिलीं, उन्हें दूर करने को कहा गया है। 

इससे पूर्व महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सीकरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खानपान स्टाल पर व्यवस्थाएं देखीं और कैंटीन में 20 दिन में मात्र 21 बिल देखकर हैरानी जाहिर की। 

इस दौरान उन्होंने स्टेशन कार्यालय में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी ली। सीकरी में लगाए गए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। अन्य विभागों में भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें