जयपुर इंटरसिटी के एसी कोच का डेमो देखते जीएम रेलवे राजीव चौधरी व अन्य अधिकारीगण।
- फोटो : Amar Ujala
आगरा कैंट स्टेशन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर विकसित करने की पूरी तैयारी है। यहां मल्टीलेबल पार्किंग, फूड प्लाजा ही नहीं बल्कि शापिंग कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी है। पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट ट्रेनें भी जल्द दौड़ेंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बृहस्पतिवार को आगरा कैंट रेस्ट हाउस में बताया कि आगरा कैंट स्टेशन को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। यह आने वाले यात्री शॉपिंग, फूड प्लाजा का आनंद ले सकेंगे।
आगरा को तेजस कब मिलेगी के सवाल पर उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल में तेजस जैसी एक सौ ट्रेनें चलाने की योजना है, क्योंकि खाली चलने पर भी तेजस से रेलवे को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ रहा है।