फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टायलेट करने से रोका तो दुकानदारों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संजय प्लेस में ढाबा कर्मचारी को दुकान के बाहर टॉयलेट करने से रोकना दुकानदारों को भारी पड़ गया। कर्मचारी ने हमला कर एक दुकान का शीशा तोड़ दिया और दुकानदारों को भी पीटा।
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम निवासी रूपेश कौशिक की संजय प्लेस में सन कंप्यूटर नाम से दुकान है। ढाबा कर्मचारी बाजार की गैलरी में अक्सर टॉयलेट करते थे, जिसे दुकानदार कई बार मना कर चुके थे। शनिवार शाम चार बजे एक कर्मचारी को रोकने पर उसने रूपेश की दुकान का शीशा तोड़ दिया। उसने पड़ोसी दुकानदार गौरव, राहुल और एक अन्य का सिर भी फोड़ दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें