फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दुकानदार को बहन के संग पीटने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई  

Sun, 12 Jun 2022 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाजपा नेता पर आरोप है कि वह अपने गुर्गों संग मिलकर दुकान पर कब्जा करने गया था। विरोध करने पर उसने दुकानदार को ही नहीं पीटा, बल्कि बचाने के लिए आई उसकी बहन के  साथ भी छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बरसाना भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने गुर्गों के साथ मिलकर एक दुकान पर जबरन कब्जे का प्रयास किया। आरोप है कि दुकान स्वामी ने विरोध किया तो आरोपी मंडल अध्यक्ष ने गुर्गों के साथ दुकान स्वामी व उसकी बहन पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए छेड़छाड़ भी कर डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हरकत में आई बरसाना पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 10 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना बरसाना के कस्बे के बाजार में एक दुकान पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर उर्फ रन्नो, दीनू गुर्गों के साथ कब्जा करने पहुंचे। दुकान स्वामी व उसकी बहन ने विरोध किया तो उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दुकान स्वामी की बहन खून से लथपथ हो गई। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सपा नेता प्रदीप चौधरी ने इस हमले का वीडियो वायरल करते हुए नेता प्रतिपक्ष सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पुलिस अधिकारियों से ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। 

एसएसपी के हस्तक्षेप के उपरांत पुलिस ने पीड़ित दुकान स्वामी की तहरीर पर मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर, दीनू समेत अन्य के खिलाफ हमला और छेड़छाड़ की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रनवीर, दीनू, वीरेंद्र और हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही 7 हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

भाजपा पार्षद पर गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश ने वार्ड 32 के पार्षद चंदन आहुजा पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर, पार्षद ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन


कृष्णानगर के वार्ड 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल और सुपरवाइजर कमलेश पर पुष्टाहार वितरण में धांधली के आरोप हैं। लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद चंदन आहुजा से की। पार्षद ने नीरज और कमलेश से पूछा कि आप 500 ग्राम माल देकर रजिस्टर में एक किलो क्यों लिखते हैं। इस पर उनका कहना था कि ऊपर से ही माल कम आता है लेकिन हमें रजिस्टर में पूरा दिखाना पड़ता है। इस पर पार्षद ने नाराजगी जताई। शिकायत के आधार पर 13 मई को इस मामले में जांच समिति गठित की गई थी। 

सुपरवाइजर कमलेश ने आरोप लगाया कि पार्षद ने उसके साथ मारपीट की। वह गर्भवती हैं, उसको काफी परेशानी हो रही है। एक प्रार्थना पत्र के साथ कमलेश कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर डीएम से मिलीं। डीएम के आदेश पर पार्षद और उनके नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। पार्षद का कहना है कि एफआईआर पूरी तरह फर्जी है। लाभार्थियों ने भी उनको लिखित में कम माल मिलने की शिकायत की है। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें