फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बिजली बिल वसूलने के लिए पूरे गांव का कनेक्शन काटना पड़ा महंगा, ग्रामीणों का उपकेंद्र पर हमला, लाइनमैनों को पीटा

Sun, 12 Jun 2022 05:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बकाया बिल जमा नहीं करने पर बिजलीघर से गांव ककर्रा की बिजली काट दी गई थी। भीषण गर्मी में बिजली न आने के गांव के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया गया है कि ग्रामीण एकत्र होकर बिजलीघर पहुंच गए और लाइनमैनों को पीट दिया।
 
विज्ञापन
बिजली घर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दिहुली स्थित बिजली केंद्र से जुड़े ककर्रा गांव में बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर शनिवार की शाम गांव की बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हमला बोल दिया। गाली गलौज कर लाइनमैनों से मारपीट करके सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।  जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

दिहुली बिजली केंद्र का है मामला 

दिहुली बिजली केंद्र के गांव ककर्रा में 95 प्रतिशत नेवर पेड़ बिजली उपभोक्ता हैं। गांव में 130 कनेक्शन है। प्रत्येक कनेक्शनधारी उपभोक्ता पर 50 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। ककर्रा में 70 लाख से अधिक रुपए की बिजली बिलों का बकाया चल रहा है। शनिवार को गांव में अवर अभियंता रवि शंकर ने अपनी टीम के साथ ककर्रा में डोर टू डोर लोगों से बात करके ओटीएस योजना में पंजीयन कराने के लिए कहा। मगर किसी ने भी पंजीकरण नहीं कराया। पंजीकरण नहीं कराने और बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की बिजली बंद करवा दी गई।

उपकेंद्र पर रखे अभिलेख फाड़ दिए 

बिजली बंद हुई तो रात 9.30 बजे ग्रामीणों ने दिहुली बिजली केंद्र पहुंचकर वहां मौजूद लाइनमैनों के साथ मारपीट की। उपकेंद्र पर रखे अभिलेख फाड़कर कर फेंक दिए।  जेई रवि शंकर की तहरीर पर गांव के सुल्तान, मुकेश, बड़े, होरीलाल सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई रवि शंकर ने बताया कि इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सहित पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी पहलवान सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर नामदर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात लोगों की पहचान करार्ई जा रही है। सभी को जेल भेजा जाएगा।

पांच और गांव की बिजली भी काटी

मै बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग जिले में बकाया बिल जमा कराने के लिए अभियान चला रहा है। बकाया बिल जमा नहीं करने वाले गांवों की बिजली काटी जा रही है। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर के नगला सारंग, लेखराजपुर के नगला बाग, बेवर के नगला भूटा, रैबारेमऊ, भदेही के गांव कुम्हौल में ट्रांसफार्मर से ही पूरे गांव की बिजली काटी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें