फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: धारदार हथियार से दुकानदार की मौत, पड़ोसी महिला और उसके ससुर पर आरोप

Wed, 16 Feb 2022 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।

सार

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब दुकानदार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों मामलों में विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में दुकानदार विनीत भदौरिया पर सोमवार रात को धारदार हथियार से हमला किया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में दुकानदार के परिजनों ने पड़ोसी महिला और उसके ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से भी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों में विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात निवासी विनीत भदौरिया (40) कुरियर कंपनी में काम करते थे। वह परचूनी की दुकान भी चलाते थे। विनीत के भाई सुरजीत का आरोप है कि विनीत का 11 फरवरी को कॉलोनी में रहने वाली महिला से विवाद हो गया था। तब विवाद शांत हो गया।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी एसएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, 13 फरवरी की रात को महिला और उसका ससुर विनीत की दुकान पर आए। उनके हाथ में चाकू था। दोनों ने विनीत के साथ विवाद किया। इस दौरान उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे विनीत घायल हो गया। परिजनों ने विनीत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला और उसके ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला ने 13 फरवरी को ही विनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें अश्लील छींटाकशी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। उसकी तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पूछताछ में बताया था कि विनीत को उसे फंसाने के लिए खुद ही अपने पेट मेें धारदार हथियार मार लिया था। मगर, इस संबंध में उसके परिजनों ने तब कोई तहरीर नहीं दी थी। अब उसकी मौत पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें