फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर आग सेंक रहे दुकानदार पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शमशेर गंज चौराहा पर बृहस्पतिवार की सुबह दुकान के बाहर आग ताप रहा एक दुकानदार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी अमर सिंह (52) शमशेरगंज चौराहा के पास एक खोखा रखे हुए थे। वह किराना का सामान बिक्री करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह खोखा के बाहर आग ताप रहे थे। करीब 11:30 बजे मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में आकर अमर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतका की पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक किल्ली यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें