फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर शोहदे की शर्मनाक हरकत: नर्सिंग की छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा, फिर भीड़ ने ऐसा सिखाया सबक

Sat, 23 Mar 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शोहदे ने बीच सड़क पर नर्सिंग छात्र के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के सपुर्द कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र शोहदे ने नर्सिंग की छात्रा को रास्ते में रोक लिया। उसका हाथ पकड़कर खींचकर अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों ने शोहदे को पकड़ लिया। मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र की निवासी एक युवती शास्त्रीपुरम के एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह तृतीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार शाम को कॉलेज बंद होने के बाद ऑटो में बैठकर घर आ रही थी। रास्ते में रुनकता पर काॅलेज में ही पढ़ने वाले उमाकांत ने उसका हाथ पकड़कर ऑटो से बाहर खींच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें