भाई-बहन दूसरे वाहन से आ रहे थे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। थाना सदर के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी सराय मलूकचंद निवासी जगदीश सागर है। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुकदमे में लगी धारा में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है।
फिर कैसी सुरक्षा
कहने को आगरा सेफ सिटी में आता है। एमजी रोड के हर चौराहे पर स्मार्ट सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पैनिक बटन भी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा का खतरा है। बाइकर्स गैंग महिलाओं के साथ कई बार चेन, मोबाइल और पर्स लूट की वारदात कर चुका है। अब छेड़छाड़ की घटना भी सामने आ रही है। रात में चौराहों पर पुलिस की गश्त न के बराबर रहती है। इसका फायदा बदमाश से लेकर शोहदे तक उठाते हैं।
यह भी पढ़ेंः- Agra: मोहब्बत के शहर में इश्क की निशानी ढूंढ रहे पूर्व क्रिकेटर, आज भी है खोया हुआ अनोखा तोहफा मिलने का इंतजार