15 फरवरी को दर्ज कराई थी एफआईआर
प्रतापपुरा निवासी जूता कारोबारी राजेश दयाल ने 15 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी रिश्तेदार कागारौल की रहने वाली सरिता ने नरेंद्र चाहर के साथ दूसरी शादी की थी। सरिता की छोटी बहन भी नरेंद्र के साथ अर्जुन नगर में रहती है। 20 नवंबर 2024 को सरिता ने जरूरी काम की बात कहकर उसे घर बुलाया था।
ये भी पढ़ें - UP: पिता-पुत्र को फावड़े से काटा...शादी के तीन महीने में उजाड़ दिया सुहाग, करुण क्रंदन से कांप उठा कलेजा
पति ने चाकू से किया हमला
वह अपनी कार से पहुंचे तो सरिता के पति नरेंद्र ने चाकू से हमला किया। इसके बाद सरिता, बहन बबली व नरेंद्र ने उन्हें उनकी कार में ही बंधक बनाकर लूटपाट की। प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर उन्होंने हॉर्न बजाया तो पंप कर्मियों ने उन्हें बचाया। इस मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र चाहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों फरार महिलाओं की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास का गठन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना; अब ट्रस्ट देखेगा व्यवस्थाएं