करीब 8 साल पहले शास्त्रीपुरम में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। इसमें विदेशी शस्त्रों जैसे हूबहू शस्त्र पुलिस को मिले थे। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जब एसटीएफ की जांच शुरू हुई तब आशंका जताई गई कि आरोपियों के पास शस्त्र भी इसी फैक्टरी के बनाए गए हो सकते हैं। अब एसटीएफ इस मामले में जेल भेजे गए आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: पिता-पुत्र को फावड़े से काटा...शादी के तीन महीने में उजाड़ दिया सुहाग, करुण क्रंदन से कांप उठा कलेजा