फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव-पार्वती की शोभायात्रा निकाली, गूंजे भोले के जयकारे

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार देर शाम तीर्थनगरी में गाजे बाजे के साथ भगवान शिव, माता पार्वती की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें भोले बाबा के जयकारे भक्त लगाते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। चंदनचौक, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, कछला गेट, सर्कुलर रोड, अनाज मंडी, बदरिया आदि स्थानों पर शोभायात्रा देर शाम तक भ्रमण कर सोमेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। जहां भगवान सोमेश्वर की महाआरती उतारी गई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान शिव व माता पार्वती विराजमान थे। इसके बाद गणेशजी, कार्तिकेय, नंदी के स्वरूपों में सजे कलाकार सभी का मन मोह रहे थे।इससे पूर्व सोमेश्वर मंदिर पर भव्य फूलबंगला सजाकर प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन के लिए तांता लगा रहा। इस अवसर पर रामेश्वरदयाल महेरे, रामगोविंद, आशीष मिश्रा, सुनील तिवारी, लालो गोस्वामी, दिवाकर सोनी, शैलेंद्र महेरे, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें