फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के समर्थन में आए शिवपाल, कहा- समाजवादी पार्टी को करना चाहिए आंदोलन

Tue, 10 Sep 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को सांसद आजम खां के समर्थन में आंदोलन करना चाहिए। आजम ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया था। सपा के लोगों को उनके समर्थन में आना चाहिए, लेकिन वो अभी तक नहीं आए।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव सोमवार को मैनपुरी आए। प्रसपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल बताते हुए आंदोलन करने का एलान किया। 

शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बिजली के दाम बढ़ने से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने एलान किया कि 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर प्रसपा आंदोलन करेगी। शिवपाल ने मंदी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें