शहीद सत्येंद्र की पत्नी को 25 लाख का चेक देते विधायक पूरन प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
दो वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर में बर्फ में दबकर शहीद हुए सत्येंद्र के घरवालों को विधायक पूरन प्रकाश की पहल पर प्रदेश सरकार ने 25 लाख रुपये की सहायता राशि जारी की है। विधायक पूरन प्रकाश ने सोमवार को 25 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को गांव पहुंच कर दिया।
विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शहीद हुए सत्येंद्र की पांच साल की पुत्री है। परिवार को आर्थिक सहायता की जरूरत थी। उनके प्रयास आज रंग लाए हैं। इस मौके पर ठाकुर राजेंद्र सिंह, लाल सिंह तरकर मंडल अध्यक्ष भाजपा आदि मौजूद थे।