फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शटर टूटा, गल्ला खाली…शिवाजी मार्केट में  दूसरी बार कपड़ा शोरूम में 8 लाख की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 02 Sep 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़ा शोरूम "लवीना गारमेंट्स" में चोरों ने दूसरी बार बड़ी चोरी को अंजाम दिया। रविवार देर रात चार चोरों ने शटर तोड़कर गल्ले से करीब 8 लाख रुपये उड़ा लिए। 
विज्ञापन
अज्ञात चोर-- सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट स्थित लवीना गारमेंट में रविवार रात करीबन ढाई बजे कपड़ा शोरूम का शटर तोड़कर चोर 8 लाख रुपये चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर व्यापारी जुट गए। उन्होंने पुलिस चाैकी के पास वारदात पर आक्रोश व्यक्त किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले ही भी इसी शोरूम को चोर निशाना बना चुके हैं। 60 लाख से अधिक कैश और माल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन


आनंदपुरम कॉलोनी, शाहगंज निवासी शोभराज हिरवानी की शिवाजी मार्केट में लवीना गारमेंट के नाम से कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे पड़ोसी ने फोन करके शटर टूटा होने की जानकारी दी। इस पर दुकान पर पहुंच गए। अंदर जाने पर पता चला कि गल्ले का ताला टूटा पड़ा है। उसमें रखे करीब सात लाख रुपये चोर ले गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।

इसमें पता चला कि रात तकरीबन ढाई बजे चार चोर आते हैं। सब्बल से शटर तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद रुपये निकालकर भाग जाते हैं। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की केबल भी तोड़ दी थी। रकाबगंज पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लगी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


16 महीने पहले हुई थी 60 लाख की चोरी
शोभराज हिरवानी ने बताया कि 16 महीने पहले भी दुकान में इसी तरह से चोरी हुई थी। तब डीसीपी सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस ने दो दिन में चोरी का खुलासा कर दिया था। चोरों से 57 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें