कुश्ती से पहले हाथ मिलाते पहलवान
आगरा। दशहरा घाट स्थित ब्राह्मण अखाड़े में सोमवार को दंगल आयोजित किया गया। अखाड़ा संचालक पहलवान सुंदर दुबे ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 70 पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती के बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन किया।
दंगल की सबसे बड़ी और रोमांचक कुश्ती शहर के पहलवान व स्टेट चैंपियन शिवाजी दुबे और डौकी के दमदार पहलवान साहिल के बीच लड़ी गई। दोनों के बीच काफी देर तक कांटे की टक्कर चली। अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए शिवाजी दुबे ने साहिल को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान पहलवान मुन्ना पठान, रामनरेश खलीफा, नरेश सिंहल, चेतन अरोड़ा, सूरज भदौरिया, टिक्कल ठाकुर, नरेश देवनानी और गोपाल आदि मौजूद रहे।