फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना संक्रमण से शिक्षामित्र की मौत, पंचायत चुनाव में लगी थी ड्यूटी

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष खेमसिंह चौधरी ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
शिक्षामित्र मनोज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के प्राथमिक विद्यालय तकिया में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत मनोज कुमार (35) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका केडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। सोमवार को मनोज ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव सहार निवासी मनोज कुमार को पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में गोवर्धन में लगाया गया था। पंचायत चुनाव प्रशिक्षण के लिए मनोज कुमार 16 अप्रैल को बीएसए डिग्री कॉलेज गए थे। प्रशिक्षण से आने के बाद से ही धीरे धीरे मनोज की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें बुखार रहने लगा। 

पहले तो परिवारीजनों ने सामान्य बुखार समझकर आसपास से ही दवाई दिलाई, लेकिन जब तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो परिवारीजन उन्हें 29 अप्रैल को जिला अस्पताल लेकर पहुचे। जहां से उन्हें कोरोना संक्रमित बताकर केडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार का यहां 2-3 दिन उपचार चला लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। तीन मई को मनोज ने दम तोड़ दिया। मृतक मनोज अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चे योग्यता कुमारी 9 वर्ष ( बेटी ) हर्ष कुमार 8 वर्ष , कौशल 7 वर्ष ( बेटा) और सोनू भारती पत्नी 32 वर्ष को छोड़ गए हैं।

शिक्षामित्र मनोज के निधन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष खेमसिंह चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। संघ ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर मनोज कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें