फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव: मैनपुरी जिले के वार्ड संख्या 28 की हो रही पुनर्मतगणना

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

सोमवार को वार्ड संख्या 28 से निर्दलीय जर्मन यादव को विजयी माना जा रहा था। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 28 की दोबारा मतगणना कराई जा रही है। मंगलवार दोपहर 1.30 बजे ब्लाक परिसर में पुनर्मतगणना शुरू हुई। इस वार्ड के परिणाम पर निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने प्रशासन के सामने आपत्ति जताई। इसके बाद पुनर्मतगणना करना का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


मैनपुरी में जिला पंचायत सदस्य की 30 सीटें हैं। सभी सीटों पर सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोकी थी। सोमवार को परिणाम आए तो निर्दलीय प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिला। लगभग एक तिहाई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।



सोमवार रात को वार्ड संख्या 28 से निर्दलीय जर्मन यादव को विजयी माना जा रहा था। बाद में इस सीट से सदर विधायक की पत्नी वंदना यादव विजयी घोषित कर दिया गया। इस पर जर्मन यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष ने आपत्ति जताई। इसके बाद इस सीट का परिणाम रोक लिया। अब दोबारा मतगणना कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य
वार्ड संख्या 1 - शुभम सिंह, सपा
वार्ड संख्या 2 - गजराज सिंह, निर्दलीय
वार्ड संख्या 3 - नीरज उर्फ राजेश खटीक, सपा
वार्ड संख्या 4 - जीतू सिसोदिया, भाजपा
वार्ड संख्या 5 - विमला देवी, निर्दलीय
वार्ड संख्या 6 - अमित कुमार, सपा
वार्ड संख्या 7 - नीलम दिवाकर, निर्दलीय
वार्ड संख्या 8 - मनोज यादव, सपा
वार्ड संख्या 9 - सपना वर्मा, भाजपा
वार्ड संख्या 10 - उजागर राजपूत, निर्दलीय
वार्ड संख्या 11 - जितेंद्र राजपूत, भाजपा
वार्ड संख्या 12 - सुनील राजपूत, भाजपा
वार्ड संख्या 13 - अभिषेक उर्फ निखिल, सपा 
वार्ड संख्या 14 - शिवम कुमार, निर्दलीय 
वार्ड संख्या 15 - संगीता यादव, सपा
वार्ड संख्या 16 - यदुवंश यादव, सपा 
वार्ड संख्या 17 - अर्चना भदौरिया, भाजपा
वार्ड संख्या 18 - प्रमोद कुमार, सपा 
वार्ड संख्या 19 - सुजान सिंह यादव, निर्दलीय 
वार्ड संख्या 20 - रघुराज यादव, सपा
वार्ड संख्या 21 - गौरव प्रताप, निर्दलीय 
वार्ड संख्या 22 - रेनू शाक्य, भाजपा 
वार्ड संख्या 23 - अवनीश कुमार यादव, सपा 
वार्ड संख्या 24 - लालू यादव, निर्दलीय 
वार्ड संख्या 25 - शिवी यादव, सपा 
वार्ड संख्या 26 - मनेश चौहान गुड्डू, भाजपा 
वार्ड संख्या 27 - विनीता शाक्य, कांग्रेस
भाग संख्या 28 - पुनर्मतगणना से होगा फैसला। 
वार्ड संख्या 29 - लक्ष्मी, सपा 
वार्ड संख्या 30 - सुमन चौहान, भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें