फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र ने खाया विषाक्त, मौत

Thu, 15 Dec 2022 05:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आर्थिक तंगी के चलते फिरोजाबाद के शिक्षामित्र ने विषाक्त का सेवन कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद परिवर के लोगों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिला में फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के एक शिक्षामित्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन शिक्षामित्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मिल रहे मानदेय से गुजारा नहीं हो रहा था, इसकी वजह से शिक्षामित्र ने जान दी है।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था शिक्षामित्र 

थाना एका के गांव पुरखेड़ा निवासी योगेश कुमार (50) ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। भतीजे संजय सिंह ने बताया कि चाचा के दो बेटे और एक बेटी है। एक बेटे की शादी हो चुकी है जबकि बेटी की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। मानदेय के तौर पर 10 हजार रुपये मिलते थे। इसकी वजह से आर्थिक तंगी चल रही थी। बुधवार की शाम खाना खाने के बाद किसी समय विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 

ये भी पढ़ें - Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में बिगड़ी तबीयत

संजय सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे तबीयत बिगड़ गई तो वाहन की व्यवस्था कर मेडिकल कॉलेज में लाए। जहां डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने की वजह से चाचा तनाव में रहते थे। शराब का भी सेवन करने लगे। काफी शांत रहते थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें