मैनपुरी शहर के चांदेश्वर रोड स्थित एक संविदाकर्मी के घर से बुधवार की रात चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रहते हैं किराए के मकान में
जिला अस्पताल में संविदाकर्मी के पद पर तैनात जुगल किशोर पांडेय चांदेश्वर नगर में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। 13 दिसंबर को पत्नी और बच्चे एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए करहल गए हुए थे। बुधवार की रात वह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर थे, तभी रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी व बक्से में रखे जेवर नकदी चोरी कर ले गए।