फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन कॉलेज के एमसीएच में शिफ्ट हुआ प्रसव कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग का प्रसव कक्ष पुराने विभाग में स्थापित हो गया है। कोरोना महामारी में इसे लेडी लॉयल में स्थापित कर दिया था। बीते सप्ताह प्रमुख सचिव ने एसएन में निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष को कॉलेज में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 2020 में कोरोना महामारी आने पर स्त्री रोग विभाग की एमसीएच इमारत से लेडी लॉयल में शिफ्ट करते हुए इसे कोविड अस्पताल बनाया था। पांच महीने पहले पुरानी इमारत में स्त्री रोग विभाग की ओपीडी शुरू की गई थी। शुक्रवार को प्रसव कक्ष एमसीएच इमारत में शिफ्ट कर दिया है। पहली मंजिल पर कोविड अस्पताल के लिए 200 बेड की व्यवस्था है, इसमें ही नियंत्रण कक्ष भी है। दूसरी मंजिल पर प्रसव कक्ष स्थापित किया है और तीसरी मंजिल पर चिकित्सकों के चैंबर हैं। कोविड अस्पताल में भी संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने के लिए ऑपरेशन थिएटर चलता रहेगा। एक ही इमारत में प्रसव और ओपीडी की व्यवस्था होने से गर्भवती महिलाओं की परेशानी कम होगी, अभी प्रसव के लिए लेडी लॉयल भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें