फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शशांक-शिव्या खिलाड़ी और शकील खान बने चयनकर्ता

Mon, 15 Jun 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चयनित ​खिलाड़ी व चयनकर्ता 
विज्ञापन
आगरा। जिले के दो लैक्रोस खिलाड़ी शशांक शर्मा और शिव्या शर्मा आगामी एशिया-पैसिफिक लैक्रोस सिक्सेस चैंपियनशिप-2026 के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने गए हैं। वहीं वरिष्ठ लैक्रोस पदाधिकारी शकील खान को शिविर का समन्वयक और चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट आयोजित होनी है। प्रशिक्षण शिविर 17 जून से 1 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। देशभर के चुनिंदा खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। शशांक शर्मा शारदा वर्ल्ड स्कूल के छात्र और शिव्या शर्मा बीएससी की छात्रा हैं। इन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर शिविर में जगह बनाई है। शकील खान लैक्रोस खेल के विस्तार में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। उत्तर प्रदेश लैक्रोस एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

चयनित खिलाड़ी व चयनकर्ता 

चयनित खिलाड़ी व चयनकर्ता 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें