फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर: शरद पूर्णिमा पर होंगे दिव्य चंद्रलोक और छप्पनभोग के दर्शन

Fri, 30 Oct 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा पर भक्त दिव्य चंद्रलोक और छप्पन भोग के दर्शन का आनंद ले सकेंगे। मंदिर में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर में 31 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


संस्थान के संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सेवा मंडल, जन्मस्थान द्वारा शनिवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ सुबह साढ़े आठ बजे श्रीगिरिराज जी के पंचगव्य अभिषेक से होगा। 

दोपहर 12 बजे अन्नक्षेत्र प्रांगण में साधुसेवा की जाएगी। सायं साढ़े छह बजे से खीर प्रसाद का वितरण श्रीकृष्ण सेवा मंडल द्वारा किया जाएगा। शाम पांच बजे से गोचरण लीला के मध्य विराजमान श्री गिरिराजजी को अर्पित होने वाले दिव्य छप्पनभोग के दर्शन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केशवदेव मंदिर में भव्य चंद्रलोक बनाया जाएगा

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सायं चार बजे से ही जन्मस्थान पर स्थित केशवदेव मंदिर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत भव्य चंद्रलोक बनाया जाएगा। इस दिव्य चंद्रलोक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। रात्रि साढ़े नौ बजे महारास कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की महाशयन आरती के साथ ही आयोजन का समापन हो जाएगा। 

श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि साढ़े नौ बजे तक केशवदेव द्वार से होगा। महोत्सव को सफल बनाने में संस्थान के श्रीकृष्ण सेवा मंडल के अतुल शोरावाला, मुरारीलाला वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, बनवारी लाल जैन, नवीन तायल, हिमांशु अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विजय बंसल, कन्हैया लाल सहयोग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें