फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

विज्ञापन
कासगंज फोटो पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। धर्म चैतन्य सभा पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के कार्यक्रम की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। आयोजक मंडल ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। धर्म शोभायात्रा के साथ प्रवचन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
विज्ञापन

शंकराचार्य ट्रेन से 12 मार्च को मथुरा से कासगंज स्टेशन पहुंचेंगे। जहां आयोजक मंडल और श्रद्धालुगण उनकी अगवानी करके उन्हें ठहरने के स्थल डॉ. प्रवीन अग्रवाल के आवास तक ले जाएंगे। इसके पश्चात 13 मार्च को 11:30 बजे से 1:30 बजे तक डॉ. अग्रवाल के आवासीय स्थल पर श्रद्धालुओं के साथ गोष्ठी होगी। इसके पश्चात पादुका पूजन शाम 4:30 बजे से देवांश ग्रीन फार्म हाउस पर आयोजित होगा। शाम 5 बजे से धर्मसभा में शंकराचार्य प्रवचन करेंगे। 14 मार्च को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक गोष्ठी की जाएगी। जिसमें शंकराचार्य लोगों से मुलाकात कर धर्म संबंधी शंकाओं का समाधान करेंगे। आयोजक मंडल के डॉ. प्रवीन अग्रवाल, मनोज सिंघल, राम किशोर वार्ष्णेय, अमित कावरा, दीपू अग्रवाल, विनोद माहेश्वरी आदि कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें