भाजपा के राम और धर्माचार्यों के राम में बड़ा फर्क है। भाजपा के राम आदर्श महापुरुष हैं, जबकि हमारे राम आराध्य राम हैं। इसलिए अयोध्या में आराध्य राम लला का मंदिर निर्माण होना चाहिए।
यह बात रविवार को दावानल कुंड क्षेत्र स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम भूमि पर कभी भी मस्जिद नाम की कोई इमारत या भूमि नहीं थी न ही कभी वहां बाबर आया और न ही इतिहास में वहां मस्जिद को लेकर कोई उल्लेख है।
सभी चाहते हैं कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं उन्हीं के आधार पर एक बार फिर देश की जनता ने भाजपा को चुना है।