फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य ने ईवीएम को बताया जज, बोले इससे छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद

Tue, 19 Dec 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईवीएम जज है, इस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाना बेबुनियाद है। यह बात दावानल कुंड स्थित स्वामी पूर्णानंद तीर्थ उड़िया बाबा आश्रम में आयोजित धर्म सभा में भाग लेने आए ज्योतिष पीठ एवं द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कही। गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि यह जनता का फैसला है। 
विज्ञापन


वहीं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में केंद्र सरकार की उदासीनता पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करना सरकार के हाथ में नहीं है। राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के फैसले से ही होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक को लेकर कानून बनाए जाने की दिशा में उठाए गए कदम की सराहना की। 

कहा कि तीन तलाक का मामला नारी की अस्मिता एवं सम्मान से जुड़ा है। इस पर राजनीति ठीक नहीं है। वहीं बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन समयावधि बढ़ाए जाने की मांग पर कहा कि यदि आराध्य की पूजा-सेवा में कोई व्यवधान नहीं आता है। तो यह अच्छा प्रयास है। इससे श्रद्धालुओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें