रिश्तेदारी में आई महिला की मौत, कोहराम
शिकोहाबाद। रिश्तेदारी में आई महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन पीएम कराए बिना शव फर्रुखाबाद लेकर रवाना हो गए।
फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र मेरापुर के गांव कुबेरपुर निवसी रेखा (52) पत्नी सुरेश चंद्र पति के साथ शिकोहाबादरिश्तेदार के यहां आई थी। बताया जाता है कि जब वह घर जाने के लिए तैयार हुई तो अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।
पति सुरेश उपचार के लिए हाईवे स्थिति एक प्राइवेट अस्पताल ले गये, जहां उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सुरेश रेखा को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव फर्रुखाबाद ले गए।