फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार में 50 श्रद्धालु ही कर सकेंगे शनिदेव के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शासन ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना काल में फिलहाल मंदिरों के अंदर अब श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिलेगा, न चरणामृत बांटा जाएगा। शुक्रवार को धर्मगुरुओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में एक बार में 50 श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। तो दूर से ही शनिदेव का तेलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अग्रसेन वाटिका में आयोजित बैठक में एसडीएम हनुमान प्रसाद ने कहा कि कोकिलावन शनिदेव मंदिर में आने वाली भीड़ को मंदिर के गार्ड सहित पुलिस की व्यवस्था से रोका जा सकता है। मंदिर की ओर से 100 निजी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे। मंदिर में एक बार में 50 श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। वहां होने वाले भंडारों पर पूरी तरह रोक रहेगी। मंदिर परिसर में दुकानदार को कोरोना संक्रमण न फैले इसी को ध्यान में रखकर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मंदिर में प्रवेश से पूर्व सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों पर ऐसी व्यवस्था करनी होगी, जिससे भीड़ एकत्र न हो। मंदिर में मूर्ति छूने, घंटे बजाने और मस्तक पर तिलक लगाने पर रोक रहेगी। सीओ जगदीश कालीरमन ने कहा कि मस्जिदों में नमाज के समय मुस्लिम भाई चेहरे पर मास्क एवं अन्य किसी कपड़े का प्रयोग अवश्य करें। शनि मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि पुलिस के सहयोग से ही भीड़ पर नियंत्रण किया जाना संभव है।
विज्ञापन

बैठक में धर्मगुरुओं ने कहा कि निर्देशों का पालन कर सभी श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। नारायण पुजारी, राजकुमार भारद्वाज, विनोद बाबा, तरुण सेठ, कन्हैयालाल गोयल, मनीष अग्रवाल, टिकूंर अग्रवाल, बबली अग्रवाल, केके अग्रवाल, अजय गोयका, सुरेश शर्मा, हाजिफ बिलाल, शाहिद कुरैशी, इस्लाम, अजीज, रफीक मास्टर, सुलेमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें