फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरूख शेख की दर्दनाक मौत: बस ने मारी टक्कर, पहिए में फंसकर 2 टुकड़ों में बंटा युवक, 50 मीटर तक घिसटकर गई बाइक

Mon, 28 Sep 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। बाइक 50 मीटर तक घिसटकर चली गई। पहिए में फंसकर युवक दो टुकड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला में हाईवे पर मंडी समिति के सामने रविवार देर शाम भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक बस के अगले हिस्से में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। 
विज्ञापन


फिर बस का पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। इससे शरीर दो हिस्सों में बंट गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना शाम करीबन 7:30 बजे की है। दहतोरा स्थित रंगोली कॉलोनी निवासी शाहरूख शेख (34) झरना नाला की ओर से बुलेट बाइक से रामबाग की ओर जा रहे थे। जैसे ही मंडी समिति के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक संभलने नहीं सका और बस के साथ ही घिसटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि शोर मचाने पर भी चालक ने बस नहीं रोकी। 50 मीटर तक घिसटने से युवक का काफी खून बह गया। ऊपर से बस का पहिया निकलने से जान चली गई। चालक तेजी से बस को रामबाग फ्लाईओवर की तरफ भगाकर ले गया। हादसे के बाद भीड़ लग गई। वाहनों के रुकने से हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें