फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाही ईदगाह मस्जिद बिना आधार कार्ड पहुंचे नमाजी पुलिस ने लौटाया, रहा सख्त पहरा

Fri, 02 Feb 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान ऐसे नमाजियों को लौटा दिया गया, जो बिना आधार कार्ड के आए थे।
 
विज्ञापन
शाही ईदगाह मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शाही ईदगाह मस्जिद व जामा मस्जिद सहित शहर की अन्य सभी मस्जिदों पर पुलिस अधिकारी तैनात रहे। जामा मस्जिद व शाही मस्जिद से नमाज के बाद कोई तकरीर नहीं हुई। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर मथुरा को श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह विवाद के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन


बिना आधार कार्ड शाही ईदगाह मस्जिद पहुंचे कई नमाजियों को पुलिस ने लौटा दिया। किसी भी बाहरी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ शाही मस्जिद ईदगाह पर पुलिस अमले के साथ नमाज पूरी होने व नमाजियों के घर जाने तक डटे रहे। इधर, जामा मस्जिद पर भी पुलिस का पहरा रहा। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार का कोई विरोध या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें