फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे की चादर से ठंड ने ढहाया सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोहरे की चादर से सोमवार को ठंड ने सितम ढहा दिया। दिन में मात्र चार घंटे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। जिससे पारा काफी नीचे आ गया। न्यूनतम पारा गिरकर 7 डिग्री तक रह गया तो जबकि अधिकतम पारा भी मात्र 22 डिग्री तक ही पहुंच सका। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे की चादर सोमवार को और भी घनी हो गई। सुबह के समय वातावरण में घना कोहरा रहा। बाहरी इलाकों में कोहरे के चलते कुछ दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह के समय लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने पडे़। अलाव के आगेेेेे लोग झुंड लगाकर ठंड से बचने का प्रयास करने लगे। सुबह 11 बजे जब कोहरे की चादर कुछ हल्की हुई तब कहीं सूर्य के दर्शन हो सके। सूर्य दर्शन हो जाने से पारे में कुछ सुधार आया, लेकिन लोगों को ठंड से अधिक राहत नहीं मिल सकी। दोपहर 3 बजे के बाद फिर से कोहरे की चादर गहरी होने लगी। इसी के साथ सूर्यदेव भी कोहरे की ओट में छिप गए, जिससे फिर से पारा गिरना शुरू हो गया। देर शाम तक काफी घना कोहरा हो गया। इसका असर बाजार की चहल पहल पर भी पड़ा। सोमवार की वजह से बाजार पहले काफी कम खुला। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली वे भी जल्द दुकान बंद कर अपने घरों की ओर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें