फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ से बनेगा प्लेटफार्म चार व पांच पर शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म चार व पांच पर अब ट्रेन पकड़ने के दौरान बारिश व धूप में यात्री परेशान नहीं होंगे। प्लेटफार्म चार व पांच पर रेलवे 300 मीटर लंबा शेड बनाने जा रहा है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म चार व पांच से मुंबई व गुजरात तथा राजस्थान जाने व आने वाली ट्रेनों व मथुरा अलवर, मथुरा बयाना पैसेंजर, मथुरा आगरा, आगरा पलवल पुरानी दिल्ली व मथुरा होकर गुजरने वाली यात्री स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया जाता है। इन प्लेटफार्म पर अब तक शेड नहीं बना है। ट्रेन आने, जाने के दौरान यात्रियों को धूप व बारिश व सर्दी में ठंडी हवा व ओस झेलनी पड़ती है। अब उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद से प्लेटफार्म चार व पांच पर शेड बनाने को मंजूरी दी है। सीनियर सेक्सन इंजीनियर वर्क्स संजय अग्रवाल ने बताया कि प्लेटफार्म चार पांच पर शेड बनाने को मंजूरी मिल गई है। मुड़िया मेला के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें