फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का शव उसके खेत पर मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। छाता के कस्बा शेरगढ़ मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खेत में एक किसान का शव मिला है। किसान करीब एक सप्ताह से लापता था। पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या करना बता रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली छाता के सींगू थोक निवासी श्यामसुंदर उर्फ लाल (55) का सड़ा-गला शव उसके ही खेत में गुरुवार को मिला। राहगीरों द्वारा आसपास बदबू आने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव पर किसी भी चोट के निशान नहीं मिले। उधर, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों की माने तो 28 जून को घर से खेत के लिए निकले श्यामसुंदर घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, पर सुराग नहीं लग सका। उधर, कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्धाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के परिजन जिस प्रकार तहरीर देंगे, उसी तरह मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें