फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चढ़ा था सराफा बाजार...,अचानक पहुंची एसजीएसटी की टीम और मच गई अफरातफरी; दुकान बंद कर भागे दुकानदार

Thu, 26 Oct 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एसजीएसटी की टीम ने सराफा बाजार में छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। 
विज्ञापन
Agra: एपी ज्वेलर्स के यहां मौजूद एसजीएसटी की टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की दोपहर सराफा बाजार और नेहरू नगर में एसजीएसटी टीम ने छापेमारी की। टीम एपी ज्वेलर्स के यहां पहुंची। यहां जांच करते देख आसपास के दुकानदार दुकान बंद करके भाग गए। टीम में करीब आधा दर्जन अधिकारी शामिल रहे। छापेमारी से बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल पर जीएसटी और बुलियन कारोबारी अजय अवागढ़ पर आयकर सर्वे के बाद चौबेजी का फाटक स्थित एपी ज्वेलर्स के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी ने छापा मारा। बृहस्पतिवार दोपहर बाद स्टेट जीएसटी के तीन संयुक्त आयुक्तों की अगुवाई में 25 जीएसटी अधिकारियों की टीम ने चौबेजी का फाटक में दुकान और नेहरू नगर स्थित घर, गोदाम पर छापा मारा। मिले स्टॉक रजिस्टर और बिलों की जांच पूरी रात जारी रही। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम तक चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP: सोते रहे घरवाले... प्रेमी संग मिल किशोरी ने किया कुछ ऐसा कि हवा हो गई नींद; भागते हुए थाने पहुंचा पिता

स्टेट जीएसटी के पास इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि एपी ज्वेलर्स ने कच्चे बिलों के जरिए कारोबार किया है और बिक्री छिपाकर टैक्स बचाया है। एपी ज्वेलर्स के दो साल के रिटर्न की जांच करने पर कई अहम जानकारियां भी मिलीं, जिसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर में कार्रवाई शुरू की गई। टीमों ने पुलिस बल के साथ पहुंचते ही पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

 

स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे ने बताया कि एपी ज्वेलर्स के दो प्रतिष्ठानों पर एक साथ जांच शुरू की गई है। नेहरू नगर में घर और गोदाम दोनों हैं, जबकि चौबेजी का फाटक में प्रतिष्ठान है। एपी ज्वेलर्स के चार पार्टनर हैं, जिनके खातों, स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर, कच्ची पर्चियों, बिल और मोबाइल की जांच की जा रही है। ज्वेलरी के स्टॉक के जांचने के लिए पूरी रात तौल होती रही। शुक्रवार तक ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें