फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के बहाने घर बुलाकर महाराष्ट्र की युवती से दुष्कर्म, सहेली सहित तीन को भेजा जेल

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पीड़ित युवती मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। वह सदर क्षेत्र में रहती है। ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करती है। राजामंडी निवासी प्रीत सहेली है। प्रीत की फतेहपुरसीकरी निवासी दिव्यांशु से दोस्ती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना न्यू आगरा के पंजाबी बाग कॉलोनी के एक घर में पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता अपनी सहेली और उसके दोस्त के साथ पार्टी मनाने गई थी। आरोप है कि उसको बंधक बना लिया, इसके बाद दुष्कर्म किया। शुक्रवार तड़के उसने किसी तरह घर से भागकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवती की सहेली सहित दो युवकों को पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन



पीड़ित युवती मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली है। वह सदर क्षेत्र में रहती है। ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करती है। राजामंडी निवासी प्रीत सहेली है। प्रीत की फतेहपुरसीकरी निवासी दिव्यांशु से दोस्ती है। युवती के आरोप के मुताबिक, प्रीत ने दिव्यांशु के दोस्त राजदेव के घर पंजाबी बाग, दयालबाग पार्टी में बुलाया, देर रात तक पार्टी हुई। घर राजदेव का था। युवकों और प्रीत ने शराब भी पी। 

युवती का कहना है कि प्रीत उसे बहाने से घर के कमरे में ले गई। इसके बाद राजदेव आ गया, वह गलत हरकत करने लगा। विरोध पर प्रीत ने मारपीट की। दिव्यांशु गालीगलौज करने लगा। बाद में उन्होंने बाहर से कमरा बंद कर दिया। राजदेव ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, वह दहशत में आ गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शु्क्रवार तड़के चार बजे मौका मिलने पर घर से भागकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस चारों को थाना पर ले आई। सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित भी थाने आ गए। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ कराई। इसके बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। 

एसएसआई न्यू आगरा विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, आपराधिक षडयंत्र और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी प्रीत, दिव्यांशु और राजदेव को जेल भेज दिया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें